फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Examination not conducted in three private schools due to lack of students

Gonda News: विद्यार्थी न होने से तीन निजी स्कूलों में नहीं हुई परख परीक्षा

Wed, 04 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Examination not conducted in three private schools due to lack of students
गोंडा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की ओर से बुधवार को जिले के 137 विद्यालयों में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत परीक्षा का आयोजन होना था। मगर तीन स्कूलों में एक भी विद्यार्थी उपस्थित न होने से परीक्षा नहीं हो सकी। 134 विद्यालयों में ही परीक्षा हो सकी। विद्यालयों के कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। जिसमें 2,940 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, वहीं 402 शिक्षकों की क्षमता का परीक्षण हुआ। डायट प्रवक्ता ओंकारनाथ गुप्त ने बताया कि परीक्षा बेहतर ढंग से हो गई है।
विज्ञापन

परख में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन के लिए तैयार प्रश्नावली पर परीक्षा हुई। कक्षा तीन, छह व नौवीं के छात्र-छात्राओं की तीन विषयों की परीक्षा हुई। तीसरी और छठी कक्षा के छात्रों की हिंदी, गणित और पर्यावरण विषय की डेढ़ घंटे की परीक्षा हुई। नौवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। कक्षा तीन व छह में कुल 45 और कक्षा नौ में कुल 60 अंकों की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए दो प्रश्न पत्र एवं दो ओएमआर का प्रयोग किया गया। पहले सेट में 60, जबकि दूसरे सेट में 47 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. रामचंद्र, बीएसए अतुल तिवारी के साथ ही प्रयागराज के पर्यवेक्षक व डायट प्रवक्ता ओंकारनाथ चौधरी ने विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी की। डायट प्रवक्ता ने बताया कि श्री करुणेश मांटेसरी स्कूल मुजेहना, प्रकाश पुंज स्कूल गायत्रीपुरम तथा मदरसा हयातुल में एक भी विद्यार्थी के उपस्थित न होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed