{"_id":"67d1d124bb63145ee80d7b2b","slug":"exam-is-over-preparation-for-evaluation-at-four-centers-gonda-news-c-100-1-gon1003-134124-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परीक्षा निपटी, चार केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परीक्षा निपटी, चार केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारी
Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के जीआईसी समेत 149 केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 19 मार्च से जिले के चार केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारी शुरू की गई है। वहीं, आखिरी दिन बुधवार को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी समेत विषयों में कुल 2508 विद्यार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच जिले के 95,150 विद्यार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। इस बार दो परीक्षा केंद्रों पर नकल करते छात्रों को पकड़कर उनके खिलाफ बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई। बुधवार को अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल की 54 केंद्रों पर 692 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों ने उर्दू की परीक्षा छोड़ी। इसी तरह से इंटरमीडिएट की 14 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
इसमें कंंप्यूटर तकनीकि विषय की 565 में से 21 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। दूसरी पाली में इंटमीडिएट अंग्रेजी समेत अन्य विषयों की परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 43,659 के सापेक्ष 2508 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उन्होंने बताया कि आखिरी दिन पूरी मुस्तैदी के साथ कंट्रोल रूम की कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई गई है। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
जीआईसी, जीजीआईसी, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। आगामी 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा।