फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Every eye moistened in memory of former Chief Minister, paid tribute

पूर्व मुख्यमंत्री की याद में हर आंख हुई नम, दी श्रद्धांजलि

Mon, 23 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Every eye moistened in memory of former Chief Minister, paid tribute
गोंडा के सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक? - फोटो : GONDA
गोंडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहा तथा भाजपा सहित अन्य संगठनों ने शोकसभा कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भाजपा के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता केके श्रीवास्तव ने कहा कि कल्याण सिंह विराट व्यक्तित्व के धनी थे। पुष्कर मिश्रा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि कल्याण सिंह जी को सत्ता की परवाह नहीं थी। उन्होंने राम मंदिर के लिए सत्ता का त्याग कर दिया। विधायक बावन सिंह नम आंखों के साथ कल्याण सिंह जी को पिता तुल्य बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक तुलसीदास ने कल्याण सिंह से संबंधित तमाम पुरानी स्मृतियां साझा कीं। भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि ऐसा महानायक सदियों में एक बार मिलता है जिसके न रहने पर एक बहुत बड़ा स्थान रिक्त हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन काल एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता का अतुलनीय उदाहरण मानकर यदि हम परिस्थितियों के हिसाब से कल्याण सिंह जी की जीवन काल की तुलना करें तो हमें श्रेष्ठ कार्यकर्ता की परिभाषा अवश्य प्राप्त होगी। अकबाल बहादुर तिवारी, पीयूष मिश्रा, रंजन शर्मा, विधायक प्रभात वर्मा, प्रेम नारायण पांडेय आदि ने कल्याण सिंह के जीवन काल से संबंधित विचार रखे। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, राजेश रायचदानी, राघवेद्र ओझा, सुधांशु उपाध्याय मनीष श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, सोनी सिंह, वंदना गुप्ता आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed