फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Every activity on the Nepal border is under surveillance

Gonda News: नेपाल सीमा की हर गतिविधि पर नजर

Wed, 10 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Every activity on the Nepal border is under surveillance
गोंडा। नेपाल के घटनाक्रम को देखते हुए सीमा से सटे देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल अलर्ट मोड पर है। सीमा के सभी संवेदनशील पॉइंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा से सटे जिलों की पुलिस को भी एसएसबी के समन्वय के लिए लगाया गया है। संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी अमित पाठक ने बताया कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी हो चुकी है। नेपाल के हालात पर पूरी नजर है। सीमा से सटे इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। तीनों जिलों के एसपी खुद सीमावर्ती इलाकों की व्यवस्था देख रहे हैं। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सीमा के गांवों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाकर सशस्त्र सीमा बल के अफसरों के संपर्क में रहकर निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने नेपाल में हिंसक प्रदर्शन को लेकर बताया कि भारत सरकार वहां की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed