फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even after three years, people are unable to benefit from the newly constructed bridge

Gonda News: तीन साल बाद भी लोग नहीं पा रहे नवनिर्मित पुल का लाभ

Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Even after three years, people are unable to benefit from the newly constructed bridge
बेलसर। विकास खंड परसपुर के अंतर्गत खरगूपुर भोरई पुरवा में समय माता मंदिर के पास करीब 85 लाख रुपये की लागत से तीन साल पहले बना पुल आज भी विभागीय लापरवाही का शिकार है। यह आम जनता के लिए मुसीबत साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड प्रथम ने निर्माण पूरा होने के तीन साल बाद भी पुल के अप्रोच मार्ग को पक्की सड़क से जोड़ने की जहमत नहीं उठाई गई। पहली ही तेज बारिश ने विभाग के दावों की पोल खोल दी। अप्रोच मार्ग पूरी तरह कच्चा होने के कारण पानी में बह गया, जिससे वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग धंसने के कारण इस रास्ते से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सबसे अधिक समस्या दो पहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को हो रही है। कच्चा रास्ता कट जाने की वजह से जरा सी भी चूक होने पर वाहन सीधे नीचे नदी में गिर सकते हैं। स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं। अवर अभियंता नारायण मिश्र ने बताया कि बारिश के कारण अप्रोच मार्ग की मिट्टी बह गई है। बारिश बंद होते ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन अन्य पुलों के अप्रोच मार्ग भी अधूरे
ग्रामीणों ने बताया कि इसी परियोजना के तहत क्षेत्र में बने तीन अन्य पुलों की स्थिति भी खराब है। अप्रोच मार्ग अधूरे होने से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लाखों रुपये पानी में बहने से लोगों में सिंचाई विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द अप्रोच मार्ग ठीक कराने के साथ उच्चाधिकारियों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed