फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion in Saryu intensifies, water rises towards embankment

Gonda News: सरयू में तेज हुआ कटान, तटबंध की ओर बढ़ा पानी

Fri, 04 Oct 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 04 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Erosion in Saryu intensifies, water rises towards embankment
गोंडा। तेजी से घट रहे जलस्तर से सरयू के तटवर्तीय इलाकों में कटान तेज हो गया है। इस कारण तरबगंंज तहसील के कई गांवों की सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई है। नदी का पानी कटान करता हुआ तेजी से तटबंध की तरफ बढ़ रहा है। कटान रोकने के लिए प्रशासनिक टीम ने ग्राम बहुवन मदार माझा के पास बल्ली पायलिंग का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर नीचे था। पानी का डिस्चार्ज भी घटकर सवा लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। इससे तटवर्तीय इलाकों में कटान तेज हो गई है। नवाबगंज में ढेमवा मार्ग दो साल से टूटा पड़ा है। इस बार की बाढ़ ने ढेमवा मार्ग के साथ ही साथ गावों के संपर्क मार्गों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। ढेमवा पुल से 400 मीटर पहले कटा मुख्य मार्ग इस बार फिर नदी की धारा में करीब 10 मीटर तक कट गया है। इसके अलावा इंदरपुर, नकहरा को जाने वाली सड़क करीब 40 मीटर तक कट जाने के बाद अब सिर्फ पटरी बची है।
विज्ञापन

ब्यौंदा माझा को जाने वाला मार्ग भी कटान के कारण क्षतिग्रस्त गया है। दत्तनगर में जिवरक्खन पुरवा को जाने वाली सड़क तीन जगह कट गई है। बनगांव, साकीपुर के टाड़ी, तुलसीपुर माझा, गोकुला, जैतपुर व माझाराठ में भी कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके साथ ही कई किसानों के खेत भी नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा और बहुवन बाजार माझा, माझा रायपुर में पानी निकलने के बाद कीचड़ और दलदल के कारण ग्रामीणों की वापसी नहीं हो पा रही है। उप जिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। पानी घट रहा है, ऐसी स्थिति में फसल और धन हानि के साथ अन्य नुकसान का आकलन होने के बाद बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed