फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Entry festival and anniversary celebration in schools

Gonda News: स्कूलों में प्रवेश उत्सव व वार्षिकोत्सव की धूम

Tue, 04 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Entry festival and anniversary celebration in schools
मुजेहना के परिषदीय स्कूल कौरहे में आयोजित वार्षिकोत्सव में सम्मानित छात्रों के साथ विधायक। संवा
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश उत्सव और वार्षिकोत्सव के आयोजनों की धूम है। मेधावी छात्रों का सम्मान, नया प्रवेश लेने वाले छात्रों के स्वागत का दौर चल रहा है। इसी बीच छात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके अभिलेख भी जुटाने में शिक्षक जुटे हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में डीबीटी योजना से छात्रों को जोड़ने का कार्य शुरू है। जिससे समय से अनुदान दिया जा सके।
विज्ञापन

जिले के 2,611 स्कूलों में अब तक करीब 70 हजार छात्रों का प्रवेश हो चुका है। दो सौ से अधिक स्कूलों में वार्षिकोत्सव का आयोजन हो चुका है। कार्यक्रमों से अभिभावकों को जोड़ने और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। जिससे उनका जुड़ाव सरकारी स्कूलों से हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को परसपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय करनपुर में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह, प्रधान अंकित सिंह, प्रधानाध्यापक सरवन सिंह, सहायक अध्यापक अरुण कुमार शुक्ल, महेश सिंह, अनुपम शुक्ल, ज्योति वर्मा, अमृता सोनकर, प्रदीप तिवारी, दयावती, दीपिका गुप्ता ने छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर व प्राथमिक विद्यालय कौरहे में सोमवार को वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं स्कूल चलो अभियान रैली आयोजित हुई। धानेपुर के वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ बीडीओ विकास मिश्र व बीईओ हेमलता त्रिपाठी ने किया। संचालन शिक्षक कुलदीप पाठक ने किया। दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय कौरहे में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी व बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक शरद सिंह, विनोद सिंह, सीपी शुक्ल आदि मौजूद रहे। विधायक ने तनीषा कश्यप, पुष्पा वर्मा व निहारिका जायसवाल, अर्चना वर्मा, मुस्कान वर्मा को सम्मानित किया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेलसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं। अच्छी शिक्षा से ही अच्छे नागरिक तैयार होंगे। शिक्षिका सुमन पांडेय को सरहा। छात्रा पूनम तिवारी व संनू चौहान ने सरस्वती वंदना, चंचल मिश्र, शिवानी गुप्ता, अर्चना भारती, पूजा भारती, दिव्या तिवारी, सौम्या तिवारी व नंदिनी पाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वार्डेन सविता मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed