फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Enraged people display

गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Enraged people display
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गैसड़ी बाजार में मंत्री डॉ. एसपी यादव के इशारे पर उनके पुत्र व अन्य सपाइयों के पत्रकारों पर हमला करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। घायल पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा न दर्ज होने से नाराज पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यालय पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और एसपी को तहरीर देकर जल्द से जल्द केस दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को यूपी प्रेस क्लब के बैनर तले मुख्यालय पर जुटे पत्रकारों ने विरोध जुलूस निकाला। पत्रकारों ने मंत्री के दबाव में मुकदमा दर्ज न करने वाली पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


पत्रकारों का आरोप था कि घायल साथी राकेश निर्भीक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने में गैसड़ी कोतवाली की पुलिस हीलाहवाली कर रही है। पुलिस मंत्री एवं उनके पुत्र तथा अन्य सपाइयों को बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमला कराकर मंत्री तथा उनके समर्थकों ने लोकतंत्र की हत्या की है। इस दौरान पत्रकारों ने सड़क पर मंत्री डॉ. एसपी यादव मुर्दाबाद, पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों ने एसपी को तहरीर देकर गैसड़ी बाजार में घटना के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

इसके बाद पत्रकारों ने बार संघ भवन पहुंचकर वकीलों से भी समर्थन मांगा। बार संघ के अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी ने कहा कि वकील पत्रकारों का हरसंभव सहयोग करेंगे।


इस अवसर पर सर्वेश सिंह, पीड़ित पत्रकार राकेश निर्भीक, युवा बार संघ अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, राकेश सिंह, आरएस यादव, वर्षकार कलहंस आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed