फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Enhanced surveillance at the nepal border

नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी

Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Enhanced surveillance at the nepal border
बस की जांच करते जवान - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नेपाल की खुली सीमा पर एसएसबी ने पहरा कड़ा कर दिया है। जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है। अराजक तत्वों की धरपकड़ के लिए दोनों देशों से आने-जाने वाले वाहनों तथा यात्रियों की सघन तलाशी की जा रही है। सीमा क्षेत्र में खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


विदित हो कि भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच पारगमन के लिए कोई कठोर नीति नहीं बनाई गई है। स्वतंत्रता दिवस पर इस संबंध का फायदा देश विरोधी तत्व उठा सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर स्वतंत्रता दिवस के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। इसमें एसएसबी के डॉग स्क्वाएड को भी लगाया गया है। खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर जवानों की गश्त तेज कर दी गई है। 9वीं व 50वीं वाहिनी के अधिकारी व जवान सीमा पर पैनी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को भी सतर्क रहते हुए अवांछनीय तत्वों की सूचना तत्काल देने को कहा गया है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश हैं। सीमा क्षेत्र में सिविल पुलिस भी सक्रिय हो गई है। लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जवान सीमा क्षेत्र में 24 घंटे कांबिंग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed