फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Empty ATM, bank closing, how you will spend Sunday

एटीएम खाली, बैंक बंद, कैसे कटेगा रविवार

Sat, 26 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 26 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Empty ATM, bank closing, how you will spend Sunday
एटीएम बूथों के शटर डाउन होने से लोगों को नहीं मिला कैश - फोटो : अमर उजाला
शहर भर के एटीएम बूथ खाली पड़ गये हैं। शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहने से कैश के लिए लोगों के दिन कैसे कट रहे हैं ये वहीं जान रहे हैं। शनिवार को कार्डधारक एटीएम पर भटकते रहे। इस समय सहालग में लोगों को खरीददारी के लिए कैश की जरूरत है। इसी तरह से रबी सीजन के फसलों की बोआई चल रही है। किसान को पैसे की और जरूरत है। दो दिन बंदी है जबकि लोगों के सामने रोजमर्रा के खर्च हैं। ऐसे में हर एटीएम कार्डधारक को कैश की फिक्र है।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग सभी एटीएम सूखे रहे। सिर्फ एक एटीएम चला जहां लंबी लाइन की भीड़ में लोग दिन भर धक्के खाते रहे। लोगों को इस बात की चिंता थी कि शनिवार के अलावा रविवार को भी बैंक बंद है एटीएम का यह हाल है तो आज का दिन भी कैसे कटेगा।
विज्ञापन


    शनिवार को एक स्टेट बैंक मेन शाखा के एटीएम बूथ को छोड़कर सभी शहर भर के सभी एटीएम ठप रहे। शनिवार को बैंक बंद होने व सहालग के समय पैसे की जरूरत है दूसरी ओर खेती किसानी का काम भी जोरों पर है ऐसे में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शहर के स्टेशन रोड़ पर सिर्फ एक एसबीआई का एटीएम चला यहां दोपहर में एटीएम कार्डधारकों की पैसा निकालने को लेकर काफी लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा शहर भर के सभी एटीएम बूथ लोगों को दगा दे गये। पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, केनराबैंक, सिंडिकेट, एक्सिस, आईसीआईसी, यूनियन,विजया बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा व ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स समेत किसी बैंक एटीएम में कैश नहीं था।

एटीएम बंद तो कहां जा रही रकम 
गोंडा। एटीएम संचालकों की मनमानी से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में कैश न भरे जाने से लोग परेशान हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एटीएम संचालक आखिरकार एटीएम के हिस्से की रकम को कहां खपा रहे हैं। नोट बन्दी के बाद से जिस तरह से एटीएम में पैसा न रखने का खेल चल रहा है इस पर नोट बन्दी को लेकर एटीएम संचालकों की निष्ठा पर सवाल उठना लाजिमी है।

एटीएम कार्डधारकों का आरोप है कि एटीएम संचालकों को जितना पैसा एटीएम में भरने को मिल रहा है वह उसे कहीं ब्लैक मनी को व्हाइट करने में तो नहीं लगाया जा रहा है। शनिवार को कहीं पैसा न मिलने से नाराज एटीएम कार्डधारकों ने नाराजगी जाहिर की। एक कार्डधारक का कहना है था कि पहले लगभग रोजाना एटीएम में कुछ को छोड़कर बाकी में रकम भरी जाती थी। लेकिन नोटबंदी के बाद से अचानक रुकावट आई है इससे लगता है कि एटीएम संचालकों ने एटीएम के हिस्से की रकम को कहीं गलत तरीके से खपाने में खर्च कर रहे हैं।

‘सजा है कैश की किल्लत’
गोंडा। लोगों के सामने इस समय कैश किल्लत की समस्या है। एटीएम कार्डधारक इसे किसी सजा से कम नहीं मान रहे। किसी सहालग के इस दौर में लोगों के सामने अतिरिक्त खर्चे हैं। लोग परेशान हैं एटीएम कार्डधारक हर एटीएम से चक्कर लगाकर लौटने को मजबूर हैं। एटीएम कार्डधारक अनिल कुमार यादव का कहना है कि शनिवार को उन्हें पैसे की सख्त जरूरत थी कई एटीएम पर जाकर देखा कहीं पैसा नहीं निकल सका। किसी एटीएम में पैसा नहीं था।


उन्होंने बताया कि बैंक व प्रशासन को एटीएम का संचालन ठीक कराना चाहिए ताकि लोगों को कैश की समस्या से कुछ राहत मिल सके। वहीं इस बाबत एटीएम धारक सुरेन्द्र तिवारी का कहना था कि वह उन्हें खाद बीज खरीदने के लिए एटीएम से पैसा निकालना था लेकिन कहीं नही मिल सका। एसबीआई का एक मात्र एटीएम चल रहा था जहां इतनी लम्बी लाइन लगी थी कि उनका नंबर देर शाम को आता। कई और एटीएम बूथ गये कहीं भी पैसा नही डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed