फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employment oriented courses will start in electronics and robotics

Gonda News: इलेक्ट्रानिक व रोबोटिक्स में शुरू होंगे रोजगारपरक कोर्स

Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employment oriented courses will start in electronics and robotics
गोंडा। व्यवसायिक शिक्षा में इलेक्ट्रानिक व रोबोटिक्स विषय में जल्दी रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा व मनकापुर में अत्याधुनिक कार्यशाला को तैयार किया जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र से यहां शॉर्ट व लॉग टर्म कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए आईटीआई मैदान कैरियर मॉडल सेंटर के पास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में 4.62 करोड़ व मनकापुर में 3.90 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीनों से युक्त कार्यशाला तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके निर्माण से जुड़ा 85 फीसदी तक कार्य पूरा हो चुका है। मशीनों के आते ही यहां पर ऑटो मोबाइल रिपेयर एंड मेंटेनेंस जूनियर टेक्नीशियन और एडवांस सीएनसी मशीन टेक्नीशियन शॉर्ट कोर्स शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड जल्द ही निर्माण पूरा करेगी। इसके बाद अप्रैल से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जाएगा।

वहीं नए शैक्षणिक सत्र में लॉग टर्म कोर्स चलाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुशल कारीगरों व कर्मियों की मांग बढ़ेगी। इसके लिए वेल्डिंग कार्य में रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी की इस्तेमाल करना भी अभ्यर्थियों को सिखाया जाएगा। फिलहाल यहां पांच विषयों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed