फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employment,cocaching

अब जिले स्तर की कोचिंग सुविधा से युवाओं के पूरे होंगे सपने

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employment,cocaching
गोंडा। युुवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए शुरू की गई अभ्युदय योजना का विस्तार होगा। अभी तक मंडल स्तर का कोचिंग सेंटर एलबीएस डिग्री कॉलेज में चल रहा है। कोरोना संकट कम होने पर विस. चुनाव से कुछ दिनों पहले कोचिंग की शुरुआत हुई थी। डिग्री कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसरों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुभवी व्यक्तियों की ओर से केंद्र में आने वाले छात्रों को टिप्स बताए जा रहे हैं। मंडल स्तरीय केंद्र होने की तरह की सुविधाएं नहीं हैं और मंडल के अन्य जिलों के छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब जिल स्तर पर भी कोचिंग संस्थान इस माह खोले जाने की तैयारी समाज कल्याण विभाग कर रहा है। युवाओं को कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के जरूरतमंद व गरीब युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की नि:शुल्क सुविधा हासिल कर सकेंगे। अप्रैल महीने के अंत से जिले स्तर का कोचिंग केन्द्र शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसे सौ दिन के एजेंडे के तहत तय कर पूरा किया जाएगा। इसमें आरक्षण की कोई श्रेणी नहीं होगी, इसकी सुविधा सभी वर्गों के युवाओं को मिलेगी। जिले स्तर की कोचिंग शुरू होने से ज्यादा युवाओं को फायदा मिलेगा। जिले में करीब दस हजार ऐसे गरीब युवा हैं, जो किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वह अभी निजी कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर रहे हैं। जहां उन्हें फीस भी चुकानी पड़ रही है। मंडल स्तर के बाद अब जिले स्तर की कोचिंग शुरू होने से अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

आईएएस-पीसीएस के साथ अन्य परीक्षाओं की होगी तैयारी
बीते साल 2021 के फरवरी में मंडल स्तर की कोचिंग पर अभी प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुभव के आधार ही जानकारी दी जा रही है। अब नए जिले स्तर के कोचिंग में बकायदा आईएएस, पीसीएस, नीट, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षाएं आयोजित होंगी। ज्यादातर जिलों के राजकीय इंटर कॉलेजों में शाम के समय आयोजित होने वाली इन कोचिंग में एनडीए, सीडीएस और अन्य सैन्य सेवाएं, अर्द्धसैनिक व केंद्रीय पुलिस बल की भर्ती संबंधी परीक्षाओं की तैयारी विषय विशेषज्ञों से तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा बैंकिंग पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी आदि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इन कोचिंग केंद्रों में पढ़ाई होगी। इन विषय विशेषज्ञों को मानदेय का भुगतान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में ऐसे करें आवेदन
- abhuday.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
- पंजीकरण उ.प्र.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के बाद होगा।
- हर साल उ.प्र.प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित कोर्स में शामिल होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की पात्रता परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed