फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Emphasis on building society through Panch Parivartan

Gonda News: पंच परिवर्तन के जरिए समाज के निर्माण पर जोर

Sat, 06 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on building society through Panch Parivartan
छपिया ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद आरएसएस के कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीडिया 
मसकनवा। छपिया ब्लॉक के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग धर्म जागरण संयोजक श्रवण कुमार शुक्ल ने कहा कि संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष को संगठन एक ऐतिहासिक अवसर मान रहा है। इस अवधि में पंच परिवर्तन को आधार मानकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य ये पांच आयाम संघ की कार्ययोजना के मूल स्तंभ होंगे। शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और समाज निर्माण के संकल्प को आत्मसात करने का समय है।
विज्ञापन

विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि संघ की प्रेरणा से समाज में सेवा और समरसता की भावना मजबूत हो रही है। इस अवसर पर खंड संचालक डॉ. अशोक कुमार, जिला सद्भाव प्रमुख नीलम प्रकाश, डॉ. बीएन शर्मा, रामकुमार, रामजी, आदित्यनाथ, राजकुमार, अनिल कुमार पासवान, अनिल वर्मा, जितेंद्र पांडेय, राजन सिंह, वेद प्रकाश शुक्ल, अतुल शुक्ल, अनिल शुक्ल, डॉ. विजय बहादुर सिंह, अंबिका साहू, आलोक मणि, महेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed