{"_id":"68fd0a41a86bf4fb9d057818","slug":"emergency-operation-center-set-up-for-chhath-puja-gonda-news-c-100-1-brp1002-146008-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छठ पूजा के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छठ पूजा के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित
Sat, 25 Oct 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तैयार किया गया इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यह केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की आपदा, दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस केंद्र का इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 05262-230125 व 05262-358560 है।
डीएम प्रियंका निरंजन बताया कि छठ पूजा के दौरान जिले में विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी। ऐसे में प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में तैनात टीम को सतर्क किया गया है ताकि किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। इस केंद्र में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, नगर पालिका, विद्युत, जल निगम, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों की टीमों को पूर्ण रूप से तैयार रखें तथा छठ पर्व के दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें।
घाटों की व्यवस्था में जुटा प्रशासन
छठ पूजा को लेकर विशेष रूप से खैरा भवानी मंदिर के तालाब, सागर तालाब, 30वीं वाहिनी पीएसी तालाब, सोनबरसा पोखरा, सरयू घाट, पसका घाट, बिसुही नदी घाट इटियाथोक बाजार, आईटीआई परिसर, करोहा नाथ मंदिर पोखरा, मनवर घाट, नकटा घाट, मुहारीपुल, अमघटी घाट, नारायनपुर पुलिया, जोगापुर तालाब, अंबरपुर तालाब, हरनाटायर तालाब तथा चीनी मिल दतौली परिसर, इमिलिया रूपी तालाब, हड़वा तालाब, टेढ़ी नदी, विश्वनोहरपुर पोखरा, बल्लीपुर पोखरा की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रशासन की टीम लगाई गई है। एडीएम आलोक कुमार ने खैरा मंदिर के पोखरे का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया है। यहां पर नगर पालिका व ब्लॉक की टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
घाटों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
डीएम ने पुलिस विभाग को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करने को कहा है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा कैमरों से निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना तैयार करने व पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है।