फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Emergency incharge found treating patients without wearing apron

Gonda News: बिना एप्रेन पहने उपचार करते मिले इमरजेंसी प्रभारी

Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Emergency incharge found treating patients without wearing apron
जांच करते नोडल अ​धिकारी।
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट नोडल अधिकारी (इमरजेंसी एंड ट्रामा सर्विसेज) प्रो. एलडी मिश्र को इमरजेंसी प्रभारी बिना एप्रेन पहने उपचार करते मिले। डॉक्टर व स्टॉफ इमरजेंसी प्रबंधन का सही तरीका नहीं बता सके। नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों व जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद प्रो.एलडी मिश्र ने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी के प्रभारी डॉ. एमके गुप्ता बिना एप्रेन पहने मरीजों का इलाज कर रहे थे। नोडल अधिकारी ने पूछा आप डॉक्टर हो..? एप्रेन क्यों नहीं पहने। आपको कोई डॉक्टर कैसे जानेगा। फटकार के बाद प्रभारी ने एक नर्सिंग स्टॉफ का एप्रेन मांगकर पहना।
विज्ञापन


डॉक्टर, जूनियर रेजीडेंट व फार्मासिस्ट से बारी-बारी से जीवन रक्षक दवाओं के डोज व लगाने के तरीके सहित इमरजेंसी प्रबंधन की अन्य जानकारी ली। अधिकांश लोग सही जवाब नहीं दे पाए। हार्ट अटैक में जीवनरक्षक की भूमिका निभाने वाला डिफिब्रिलेटर भी इमरजेंसी में नहीं मिला। जिस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. दीक्षा द्विवेदी, डॉ. रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed