{"_id":"68c0722abcf57e741b0b5052","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-for-13-hours-in-24-hours-gonda-news-c-100-1-slko1026-143610-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 24 घंटे में 13 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 24 घंटे में 13 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता बेहाल
Wed, 10 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मसकनवा। आए दिन तार टूटने और रोस्टिंग के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार को मुख्य लाइन में फाल्ट और रोस्टिंग मिलाकर कुल 13 घंटे 10 मिनट आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में बिना कूलर-पंखे के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया।
बल्लीपुर गांव में 33 हजार केवी की मुख्य लाइन पर सोमवार को दोपहर 12:10 बजे पेड़ की डाल गिरने और रोस्टिंग के कारण शाम 06:45 बजे तक उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रही। इसके बाद रात 08:05 बजे फिर से आम के पेड़ की डाल गिरने से बगदर, छपिया, मसकनवा, गौराचौकी, ऐलनपुर, भोपतपुर आदि फीडरों पर रात 11:10 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
इसके अलावा सोमवार को ही सुबह 06:30 बजे से 09:30 बजे और शाम 06:55 से 07:25 बजे तक रोस्टिंग के चलते सभी फीडरों पर आपूर्ति बंद रही। इससे मसकनवा बाजार, रानीजोत, खपरीपारा, खालेगांव, छपिया, भोपतपुर, खजुरी, महमूदपुर, तेजपुर, घनश्यामपुर, सोनबरसा, मनसुखपुर, गायघाट, पटखौली समेत अन्य गांवों की करीब दो लाख की आबादी बिना बिजली के परेशान रही।
विज्ञापन
मनकापुर के एसडीओ आशीष राहुल ने बताया कि बारिश और तेज हवा चलने के कारण मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
फीडर की खराबी से कई गांवों की बिजली गुल
इटियाथोक। विद्युत उपकेंद्र के साउथ फीडर में खराबी आने से मंगलवार शाम पांच बजे से पारासराय, ज्वालापुरवा, बरडीहा, सेखुई सहित कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूर्व सोमवार रात 12 बजे ईस्ट फीडर के नौशहरा गांव में एलटी लाइन का केबल जल गया। मरम्मत नहीं हो पाने के कारण पूरी रात गांव की आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि खराबी को दुरुस्त कराया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। (संवाद)