फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity Supply desecrated in division headquarters

मंडल मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति बदहाल

Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
देवीपाटन का मंडल मुख्यालय होने के बावजूद गोंडा में 10 घंटे की बिजली कटौती आम हो गई है। इससे न सिर्फ मुख्यालय के लोग ही, बल्कि गांवों के लोग भी परेशान हैं। गांवों में लोगों को मुश्किल से छह घंटे बिजली भी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने मंडल मुख्यालयों को 20 से 22 घंटे, जिला मुख्यालयों को 18 से 16 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 14 घंटे और विकासखंड मुख्यालयों को 12 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का रोस्टर बनाया है, लेकिन इस समय इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यह तो मंडल मुख्यालय पर होने वाली बिजली कटौती से ही पता चलता है। सोमवार की रात 9 बजे से 11 बजे के बीच हुई दो घंटे कटौती के बाद जैसे ही लोगों को नींद पड़ी कि सुबह के तीन बजते ही बिजली फिर से गुल हो गई और सुबह 6 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांच घंटे भी ठीक तरह से बिजली नहीं रही और 10:50 बजे फिर कटौती शुरू हो गई। फिर शाम 4 बजे बिजली आई। मंडल मुख्यालय पर रहने वाले लोग विद्युत आपूर्ति के लिए तय रोस्टर को बेमानी बताते हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में लोगों को 6 घंटे भी ठीक तरह से बिजली नहीं मिल पा रही।

वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में होने वाली आपात कटौती के लिए सिस्टम कंट्रोल को जिम्मेदार बता रहे हैं।

अधिशासी अभियंता राधेश्याम चौरसिया का कहना है कि सिस्टम कंट्रोल से जितनी बिजली उन्हें दी जाती है, वही बिजली वह उपभोक्ताओं को मुहैया कराते हैं।

इधर कुछ दिनों से बिजली की मांग बढ़ जाने से आपूर्ति में रोज किसी न किसी कारण से कटौती कर दी जाती है। जिसके लिए एक पत्र सिस्टम कंट्रोल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed