{"_id":"6106dbd28ebc3e84367455f0","slug":"electricity-of-three-substations-going-down-due-to-fear-of-wire-break-gonda-news-lko5894824133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा के थपेड़ों से 14 घंटे तक कांपते रहे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा के थपेड़ों से 14 घंटे तक कांपते रहे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार
विज्ञापन
गोंडा। तमाम प्रयासों के बावजूद धानेपुर इलाके की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। पुरानी बिजली लाइन में अक्सर खराबी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
शनिवार देर रात से चल रही तेज हवा के थपेड़ों से धानेपुर बिजली उपकेंद्र के जर्जर तार कांपते रहे और बिजली की लाइन ब्रेकडाउन में रही। हवा के डर से पूरे 14 घंटे तक पूरे इलाके की बिजली गुल रही और धानेपुर, राजापुर व मेहनौन बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली करीब तीन लाख की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। रविवार की दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो की गई, लेकिन लाइन ट्रिपिंग के कारण उसकी आवाजाही जारी रही।
धानेपुर बिजली उपकेंद्र की बदहाली इलाके के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अभिशाप बनती जा रही है। 70 वर्ष पुराने इस उपकेंद्र के जर्जर बिजली के तार लोगों की मुसीबत का कारण बने हैं। जर्जर और कमजोर होने के कारण इन तारों में अक्सर स्पार्किंग होती रहती है और यह टूटकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
जर्जर तारों को जोड़ने के नाम पर हो रही अघोषित विद्युत कटौती से इलाके के लोग आजिज आ चुके हैं। इस व्यवस्था में बदलाव के लिए क्षेत्र की जनता के साथ स्थानीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी भी कई बार प्रयास कर चुके हैं लेकिन बिजली विभाग के अफसर सुधार की दिशा में प्रयास करने के लिए तैयार नहीं है।
इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की देर रात जैसे ही तेज हवा चली कि पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब 14 घंटे तक धानेपुर बिजली उपकेंद्र के जर्जर तार तेज हवा के थपेड़ों से कांपते रहे और बिजली की लाइन ब्रेकडाउन में रही।
धानेपुर की बिजली बाधित होने से बिजली उपकेंद्र मेहनौन व राजापुर परसौरा की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। आपूर्ति ठप होने से इलाके की करीब तीन लाख की आबादी रात भर अंधेरे में रही। रविवार को दोपहर बाद करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन लाइन ट्रिपिंग के चलते बिजली की आवाजाही जारी रही।