{"_id":"cee3998fea845fcc9eb9218521861640","slug":"electricity-bills-will-on-a-missed-call-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिस काल पर मिलेगी बिजली बिल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिस काल पर मिलेगी बिजली बिल की जानकारी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल मुहैया कराने में जुटी पावर कॉर्पोरेशन मशीनरी देवीपाटन मंडल में एक ऐसा वेबपोर्टल लांच करने की तैयारी में है, जिससे लोगों को एक मिस काल पर उनके बिजली बिल की जानकारी मिल जाए। अभी तक यह व्यवस्था केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही लागू है, लेकिन अगर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी इसे देवीपाटन मंडल के चार जिलों में लागू करने में सफल हो जाते हैं तो उनका यह प्रयोग सूबे के बाकी जिलों के लिए नजीर साबित होगा।
मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी की मानें तो इस मसले पर उनकी बात विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ ही ई-सुविधा केंद्र के राज्य समन्वयक मोहन ठाकुर से हो चुकी है। वह जो वेब पोर्टल लांच करना चाहते हैं, उसके जरिये कोई भी बिजली उपभोक्ता जन सुविधा केंद्र या फिर घर में लैपटॉप, मोबाइल के जरिये ऑनलाइन अपने बिल की जानकारी कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन पर देखने के साथ ही उसका प्रिंट निकाल सकता है।
साथ ही अगर वह एसएमएस के जरिये बिल की जानकारी चाहेगा तो बेव पोर्टल पर लिखे नंबर पर मिस काल करने पर उसे एसएमएस के जरिये उसके बिल की जानकारी तत्काल दे दी जाएगी।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से मंडल में चल रहे बकाया वसूली के साथ ही घर-घर बिजली के मीटर लगाए जाने के अभियान में अब तक पावर कॉर्पोरेशन मंडल में चयनित 44 टाउन एरिया से 70 हजार बिजली उपभोक्ताओं के नंबर कलेक्ट कर चुका है।
जबकि एई आईटी (सहायक अभियंता इंफार्मेशन टेक्नालॉजी) के मार्फत मंडल के चारों जिलों से लगातार बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कलेक्ट किए जा रहे हैं, ताकि जैसे ही बिजली बिल का वेब पोर्टल इंटरनेट पर लांच हो, यह सारे नंबर उस पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिए जाएें। जिससे उपभोक्ताओं को इस पोर्टल के मार्फत मिलने वाली सेवाओं का लाभ मिल सके।
पावर कॉर्पोरेशन के स्थानीय अधिकारी जिस वेब पोर्टल को इंटरनेट के जरिये लांच करने की तैयारी कर रहे हैं, उसके मार्फत कोई भी बिजली उपभोक्ता (शहरी/ग्रामीण) कभी भी अपने बिजली बिल की कॉपी जन सुविधा केंद्र से लेकर उसे अपने नजदीकी बिजली घर पर जाकर जमा कर सकेगा।
यूपीपीसीएल (उप्र पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की वेबसाइट पर बनने वाले इस वेब पोर्टल से देवीपाटन मंडल के साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा। जो इस पोर्टल के लांच होने पर अपने बिजली बिल की बकाएदारी अपने स्मार्ट फोन के साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर देख पाएंगे।
यही नहीं बकाएदारी की रकम ज्यादा होने या फिर समय से बिजली बिल जमा न करने वालों को एसएमएस के जरिये बिल जमा करने का मैसेज भी मिलता रहेगा।
मुख्य अभियंता, देवीपाटन क्षेत्र हर्ष मुंशी ने बताया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली का बिल समय से नहीं मिल पाता। जिसके कारण लोग समय से बिल नहीं जमा करते और राजस्व वसूली नहीं हो पाती। इसलिए ई-सुविधा केंद्रों के मार्फत वह एक ऐसा वेब पोर्टल इंटरनेट पर लांच करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके जरिए बिजली उपभोक्ताओं को न सिर्फ अपने बिल की जानकारी मिल जाए, बल्कि उसका प्रिंट आउट लेकर वह अपना बिल भी जमा कर सकें।
साथ ही अगर वेब पोर्टल पर लिखे नंबर पर फोन करते हैं तो उन्हें एक मिस काल पर बिजली बिल की डिटेल भी एसएमएस से मिल जाए। उम्मीद है कि अगले दो से तीन महीनों में वह इस वेब पोर्टल को लांच भी कर देंगे।