फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Election war will stop today, parties will leave tomorrow

पंचायत चुनाव को तैयार, कल थमेगा प्रचार व रवाना होंगी पार्टियां

Fri, 16 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Election war will stop today, parties will leave tomorrow
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में कल शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। रविवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

मतदान ड्यूटी में तैनात 18 हजार के करीब मतदान अधिकारी व कर्मी पंचायत चुनाव में सोमवार को मोर्चा संभालेंगे। 4379 बूथों पर पंचायत चुनाव के 27 हजार दावेदारों के भाग्य फैसला 26.68 लाख मतदाता करेंगे। 4379 बूथों पर एक- एक बैलेट बाक्स में वोट पड़ेंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी रहेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर बूथों को उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 166 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 29 जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर मजिस्ट्रेट शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने की पूरी व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए प्रशासन ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव ईवीएम के बजाए बैलेट से होंगे। जिले के 1204 पंचायतों के प्रधान पदों, 1612 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों, 15410 सदस्य ग्राम पंचायतों और 65 सदस्य जिला पंचायतों के पदों पर होने वाले चुनाव में बैलेट बाक्स का उपयोग होगा।
करीब पांच हजार से अधिक वार्डो में ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन दाखिल न होने अथवा निर्विरोध चुने जाने के कारण मतदान नहीं होगा। निर्वाचन विभाग बैलेट बाक्सों को सुरक्षित करने के साथ ही दुरुस्त करके ब्लाकों पर भेज चुका है। मतपत्र भी भेजे जा चुके हैं, पोलिंग पार्टियों की रवानगी 16 ब्लाकों से 18 को होगी। उसी दिन बैलेट बाक्स व मतपत्र मतदान कर्मियों को दिए जाएंगे।
पंचायत निर्वाचन में एक करोड़ 8 लाख के करीब बैलेट की जरूरत जिले में हैं, जो आ गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 27.11 लाख मतपत्र मिले। प्रधान पद के लिए 27.05 मतपत्र आवंटित हुए हैं। बीडीसी के लिए भी 27.09 लाख मतपत्र का आवंटन हुआ है।
सदस्य जिला पंचायत पद के लिए 26.99 लाख मतपत्र का उपयोग होगा। इससे चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव एक साथ होने का अनुमान है। चुनाव में प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा।

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग का तो जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर प्रयोग किया जाएगा। 4195 बूथों पर 18 हजार के करीब त्रिस्तरीय पंचायत से जुड़े पदों पर इस बार एक साथ चुनाव कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed