फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,vidhansabha

पहरे में रहेंगी सातों विस. सीटें, निगरानी में लगीं 210 टीमें

Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
election,vidhansabha
फोटो-22 गोंडा के मनकापुर में वाहनों की जांच करते एसडीएम। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव में निगरानी बढ़ा दी गई है। करनैलगंज में बवाल के बाद प्रशासन ने रुख कड़ा कर लिया है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ गई है, इसी आधार पर आपस में रंजिश करने वालों पर नजर रहेगी। इसके प्रचार के साथ वाहनों के निकलने पर 63 वीडियो सर्विलांस टीमों की नजर रहेगी, जोकि वीडियोग्राफी तो करेगी ही, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट देगी। इसके साथ 17 थाना क्षेत्रों में बैरियर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान की 27 फरवरी को होना है। चुनाव की तिथियों के नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की ओर से प्रचार में जोर लगाया जा रहा है। कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसकी शिकायतें भी बढ़ रही हैं। अब तक करीब एक हजार शिकायतें प्रशासन को आ चुकी हैं, जिसमें ज्यादातर का निस्तारण भी हुआ। इसके अलावा करनैलगंज में बवाल भी हो गया। प्रशासन ने हर विस. क्षेत्र में अब नौ- नौ उड़नदस्ता लगाया है, जो लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्याशियों के हथकंडों पर नजर रखेगा। इस तरह 63 टीमें सचल रहेंगी। वहीं 84 टीमें स्थाई रूप से रुक कर वाहनों की जांच करेंगी। साथ ही हर विस. क्षेत्र में वीडियो सर्विलांस टीमें भी सक्रिय कर दी गईं हैं। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की ओर से प्रलोभन देने का प्रयास भी किया जा सकता है, वहीं सभाओं के आयोजन में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इन सबकी निगरानी के लिए अब यह टीम बराबर नजर रखेगी। प्रशासन प्रतिदिन इन टीमों की ओर से दी जा रही जानकारियों के आधार पर कार्रवाई तय करेगी। वहीं सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

63 गांवों पर विशेष नजर, 106 लोगों की होगी निगरानी
जिले में चुनाव के दौरान 63 गांवों में विशेष नजर रखी जा रही है। यहां के मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास होने की आशंका है। जिले के 106 लोग चिह्नित किए गए हैं, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इनकी निगरानी थानों के साथ ही अन्य स्तर से भी होगी। इन सबकी गतिविधियों पर फौरी कार्रवाई होगी। चुनाव के दिन भी यह प्रशासन के नजर में रहेंगे। मतदान के बाद क्षेत्र में भ्रमण नही कर सकेंगे। साथ ही समय-समय पर ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर बैरियर लगाकर जांच में तेजी
जिले के 12 थानों की सीमाओं दूसरे जिलों से जुड़ी हुई हैं। दूसरे जिलों से किसी तरह की गतिविधि जिले में होने पर अंकुश के लिए बैरियर तैयार किए जा रहे हैं। सीमाओं पर बैरियर लगाकर छानबीन शुरु हो गई। एसडीएम मनकापुर व सीओ की बैरियर चेकिंग में 167 वाहनों का कटा चालान, 31 हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूला। रिटर्निंग आफिसर गौरा/एसडीएम मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती ने क्षेत्राधिकारी संजय तलवार व थानाध्यक्ष खोड़ारे तथा एफएसटी टीम के साथ दूरस्थ धर्मदासपुर बैरियर में गोंडा-छपिया बॉर्डर पर टीम ने बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की।

एसडीएम मनकापुर ने बताया कि बैरियर चेकिंग में कुल 167 वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें कुल 31 हजार 500 रुपये का मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जुर्माना किया गया। गौरा में संपूर्ण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान 57 हजार 800 रुपये की धनराशि का जुर्माना किया गया एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए सभी को कड़ाई से निर्देशित किया गया। एसडीएम मनकापुर कीर्ति प्रकाश ने विधानसभा गौरा अंतर्गत लगाई गई सभी प्रकार टीमों को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed