फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,political,MLC

24 साल बाद एमएलसी चुनाव में खिला कमल

Tue, 12 Apr 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
election,political,MLC
ोटो-8-गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में एमएलसी चुनाव जीतने पर अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह को माला पहना? - फोटो : GONDA
गोंडा। विधान परिषद सदस्य गोंडा-बलरामपुर सीट पर 24 साल बाद भाजपा को जीत मिल सकी। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने 4401 वोट से एकतरफा जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 4908 मत में से 4824 वोट पड़े थे, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह को 4572, सपा के डॉ. भानु प्रकाश त्रिपाठी को 171 वोट व निर्दलीय आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव 17 वोट मिले। जबकि, 64 वोट अवैध घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित किए जाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विजयी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा से पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय ने वर्ष 1998 में हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनका साल 2004 में कार्यकाल पूरा हुआ और फिर हुए चुनाव में सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां ने जीत दर्ज की। साल 2010 में हुए चुनाव में बसपा से सविता सिंह चुनीं गईं, साल 2016 में फिर सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां ने जीत दर्ज की। इस बार चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह को प्रत्याशी बनाया, लेकिन सपा ने एमएलसी रहे महफूज खां के स्थान पर बलरामपुर के डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी को मैदान में उतारा। उसी समय सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। बाद में उन्होंने सपा प्रत्याशी का साथ दिया। इसके बावजूद सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा के अवधेश सिंह के जीत का काफी अंतर रहा। मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम आया भाजपा में जश्न का माहौल रहा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़ और गुलाल अबीर उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय के साथ ही सदर विधायक के कार्यालय गोनार्द लान और रघुकुल विद्यापीठ में नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह का स्वागत हुआ। उन्होंने भी जनप्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शीर्ष नेतृत्व को श्रेय, सपा पर साधा निशाना
एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पूर्व विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने इस जीत का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिया। उन्होंने सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सपा खत्म हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में करारी हार मिली है सपा की हवा निकल गयी है। मंजू सिंह 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2017 में उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद अवधेश सिंह भाजपा में शामिल हो गए। अब अवधेश सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया और रिकार्ड मत से जीतकर उच्च सदन में पहुंचे हैं।

तरबगंज तहसील में अब पांच विधायक व एक सांसद
तरबगंज तहसील में भले ही बाढ़ और आग के साथ कई तरह की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन सियासत में तरबगंज का दबदबा है। जिले की ही नहीं पूरे मंडल की इकलौती तहसील है, जिस क्षेत्र में पांच विधायक व एक सांसद चुने जा चुके हैं। जिसमें तीन विधायक व दो एमएलसी हैं। तरबगंज के रानीपुर निवासी प्रेम नरायन पांडेय लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वहीं बहादुरपुर के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह एमएलसी चुने गए हैं। विश्वनोहरपुर के बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से सांसद हैं तो उनके बेटे प्रतीक सिंह सदर विस से विधायक हैं। इसी गांव के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर से विधायक हैं। वजीरगंज के रणविजय सिंह सपा से मनोनीत एमएलसी हैं। यह सभी लोग तरबगंज तहसील के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed