फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election,arms,cancel

52 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 200 से अधिक निलंबित

Sat, 22 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
election,arms,cancel
गोंडा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर आपराधिक मामलों के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने आपराधिक कृत्यों में संलिप्त जिले के 52 शस्त्र लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। वहीं, 200 से अधिक लाइसेंसियों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें थाना तरबगंज अंतर्गत ग्राम शुक्लनपुरवा उमरापुर निवासी प्रमोद शुक्ला, दूबेपुरवा मौजा पकड़ी निवासी राधेश्याम दूबे, ग्राम शीशव थाना तरबगंज निवासी कुबेेरनाथ तिवारी, थाना कोतवाली नगर साहबगंज निवासी उमेश सिंह, मुन्ननखां चैराहा निवासी डॉ. अहमर जावेद, पूरे शिवाबख्तावर निवासी गुड्डन तिवारी, थाना उमरीबेगमगंज निवासी अजय प्रताप सिंह, ग्राम सुखमन पुरवा मौजा ऐसी परसौली थाना उमरीबेगजगंज निवासी श्रवण कुमार सिंह, ग्राम सुखमन पुरवा मौजा ऐसी परसौली थाना निवासी अशोक कुमार सिंह, ग्राम जबर नगर थाना उमरी निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा, थाना कटरा बाजार अंतर्गत कस्बा कटरा बाजार निवासी सुहेल अहमद, निसार अहमद, ग्राम बमडेरा निवासी उदय प्रताप तिवारी, ग्राम रायपुर निवासी राम प्रकाश पाण्डेय, ग्राम निन्दूरा निवासीगण मुहम्मद कलीम अहमद, राजकुमार गौतम, सफीक अहमद, रियाज हुसैन, मुसीम अहमद, गयासुद्दीन, जबर अहमद, नवीउद्दीन व अब्दुल रहमान, तकी अहमद ग्राम खिन्दूरी, ग्राम अल्हारपुरवा निवासी शहजाद खां के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार थाना मोतीगंज अंतर्गत सिंगारी मौजा डुड़ाव निवासी महेश कुमार तिवारी, काजीदेवर थाना मोतीगंज निवासी सुशील कुमार शुक्ला, दलपतपुर निवासी राजेंद्र प्रकाश तिवारी, खतहवा मौजा बनकटी सूर्यवली सिंह निवासी लखपति शुक्ला, सीहागांव मोतीगंज निवासी सदानन्द मिश्रा, एकमा थाना मोतीगंज निवासी फौजदार, थाना परसपुर पसका निवासी सूर्य प्रकाश जायसवाल, देवेन्द्र कुमार तिवारी पूरे तिवारी थाना परसपुर, सुशील कुमार सिंह उर्फ दद्दन सिंह चन्दापुर गुरेटी परसपुर, संत बहादुर सिंह पसका परसपुर, राम कुमार गुप्ता करनपुर छपिया, राधेश्याम चतुर्वेदी बखरौली भुइगंवा छपिया, लक्ष्मी नरायन चांदमऊ हरनाटायर मनकापुर, राम रतन गोस्वामी कुंवरपुर अमरहा करनैलगंज, तेज बहादुर सिंह घरकुइंया करनैलगंज, वरूण कुमार शुक्ला उर्फ रानू नरायनपुर वाली कोतवाली देहात, मायाराम पोडेय बनकटवा मौजा कल्यानपुर कौड़िया, दिनेश प्रताप सिंह भगहरिया पूरे मितई कौड़िया, मो0 रफीक नरहरपुर खोड़ारे, मो0 रफीक नरहरपुर खोड़ारे, नूर मोहम्मद वाजिदपुर बढ़या खोड़ारे तथा जिलेदार सिंह पुत्र कुवार बहादुर सिंह ग्राम गोसेन्द्रपुर थाना इटियाथोक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि निरस्तीकरण की कार्रवाई के अलावा लगभग 200 शस्त्र लाइसेंसियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed