फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   elecation,nominate

आठ दिन बाद शुरू होंगे नामांकन, प्रचार को मिलेंगे सिर्फ 14 दिन

Sat, 22 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
elecation,nominate
फोटो- 31- गोंडा के कलेक्ट्रेट में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। राजनीतिक दलों ने भले ही टिकट घोषित नहीं किया है, लेकिन नामांकन की शुरुआत आठ दिन बाद पहली फरवरी से शुरू हो जाएगा। आठ दिनों तक नामांकन का शोर रहेगा। 11 फरवरी को प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 25 की शाम से प्रचार पर रोक लग जाएगी। प्रत्याशियों को नामांकन के बाद सिर्फ 14 दिनों में जनता के बीच माहौल बनाने का मौका मिलेगा। प्रमुखों दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा न होने से दावेदारों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कोरोना संक्रमण से आयोग की बंदिशें भी बेचैन कर रही हैं। फिलहाल अभी दावेदारों की ओर से सिर्फ संपर्क अभियान ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 27 फरवरी को जिले की सात सीटों में वोट डाले जाएंगे। यहां एक से आठ फरवरी के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नौ व 10 को नामांकन पत्रों की जांच और 11 नामवापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रचार में जुटना होगा। इसके बाद भी भाजपा, सपा समेत विभिन्न दलों की ओर से अभी तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। जिले में अभी बसपा ने दो, कांग्रेस के एक और आप ने तीन सीटों पर प्रत्याशी तय किए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा में जितनी देरी की जाएगी। उतना ही कम समय चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा। समय रहते प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से चुनाव में लाभ मिल सकता है। चुनावी दौड़ में पांच प्रमुख पार्टियों के धुरंधरों के बीच टक्कर होनी है। इनमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रमुख हैं।
विज्ञापन

अभी तक सपा-भाजपा ने नहीं तय किए प्रत्याशी
जिले में अभी तक कांग्रेस ने सदर सीट से रमा कश्यप को घोषित किया है। बसपा ने सदर सीट से मोहम्मद जकी, मनकापुर से श्यामलाल कोरी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कटरा बाजार में विजय प्रकाश वर्मा, मेहनौन में राजेश तिवारी और करनैलगंज विशाल सिंह में प्रत्याशी तय किये हैं। वहीं, सपा व भाजपा की ओर से अभी एक भी सीट पर प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed