फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man dies in bike collision

Gonda News: बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in bike collision
नसीम अहमद। -फाइल फोटो
झंझरी (गोंडा)। नर्सिंग होम से पौत्र को डिस्चार्ज कराकर घर लौट रहे पकवान गांव निरंजन तिवारी पुरवा निवासी नसीम अहमद (72) रविवार शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में माधवपुर के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उमरीबेगमगंज के निरंजन तिवारी पुरवा पकवान गांव निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि उनका छोटा बेटा कादिर हुसैन (03) बुखार से पीड़ित था। तीन दिन से नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम को उनके पिता नसीम पौत्र को घर ले जाने के लिए डिस्चार्ज कराने गए थे। जाकिर नर्सिंग होम में कागजात बनवाने लगे। इस दौरान पिता नसीम अहमद बाइक से अकेले निकले थे।
विज्ञापन

माधवपुर पक्की सड़क तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से नसीम की बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल नसीम को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीम की मौत से पत्नी खैउल्लनिशां व बेटों समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पिकअप से टकराया टेंपो, पांच घायल
झंझरी (गोंडा)। धानेपुर मार्ग पर बग्गीरोड पर पिकअप से टेंपो की टक्कर हो गई। इससे टेंपो में सवार भदइयक पुरवा निवासी मुश्ताक अली (65), उनकी पत्नी, शहीदा बेगम, हसीना समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुश्ताक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed