{"_id":"65c27dc3dc490fa287076779","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-train-gonda-news-c-100-1-gon1002-112396-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
Wed, 07 Feb 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जीआरपी चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि लखपत नगर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रैक पर एक बुजुर्ग का क्षत विक्षत शव पड़ा है। मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के बड़े बेटे हरीश मिश्र ने शव की पहचान अपने पिता शत्रोहन मिश्र (70) निवासी ग्राम तामापार के रूप में की।
हरीश ने बताया कि पिता सोमवार शाम को घर से निकले थे। देर रात तक घर न आने पर पर उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच सुबह क्षेत्रीय लोगों ने रेल लाइन पर बुजुर्ग का शव मिलने की जानकारी दी। शत्रोहन मिश्र खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी श्यामा देवी व दो बेटे व दो बेटियां हैं। छोटा बेटा दिनेश कुमार उर्फ पुजारी मिश्र (30) रोजी रोटी के लिए गुजरात में रहता है।