{"_id":"6aa04d941c68d64e720649bb","slug":"elderly-man-attacked-with-a-knife-condition-critical-gonda-news-c-100-1-slko1026-165723-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वृद्ध पर चाकू से हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वृद्ध पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चाराम। स्रोत: परिजन
बेलसर। तरबगंज के पसियन पुरवा निहालपुर में सोमवार देर रात घर के बरामदे में सो रहे 65 वर्षीय बच्चाराम पर गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी काली प्रसाद को गड़रियनपुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम प्रशासक विक्रम शंकर तिवारी के अनुसार, बच्चाराम पासवान सोमवार रात 11 बजे घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान गांव का ही काली प्रसाद वहां पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया।
आरोपी काली प्रसाद की गांव में परचून की दुकान है। कुछ दिनों पहले बच्चाराम ने भी गांव में परचून की दुकान खोली थी। इसी वजह से काली प्रसाद उनसे रंजिश रखने लगा था। घटना के समय बच्चाराम घर में अकेले थे। उनकी बहू मायके गई हुई थी, जबकि बेटा मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वृद्ध की इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी है। तरबगंज सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में दुकान की रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।