{"_id":"5efe0ff58ebc3e42c50a7b59","slug":"elder-brother-strangled-to-death-body-hidden-in-bush-gonda-news-lko528840321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई गला दबाकर हत्या, झाड़ी में छिपाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई गला दबाकर हत्या, झाड़ी में छिपाया शव
विज्ञापन
गोंडा। नरायणपुर ईधा गांव में तीन दिन पहले छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के समीप एक झाड़ी पर छिपा दिया। गुरुवार को परिवार के एक युवक झाड़ी के पास गया तो उसे शव पड़ा दिखाई दिया। युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मोटिव जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के नरायनपुर ईधा गांव के रहने वाले लालमणि 65 पुत्र लक्ष्मी प्रसाद की बीते 29 जून को उसके भाई प्रेमचन्द ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव के समीप झाड़ी में छिपा दिया।
इसके बाद शव पर मिट्टी डाल दिया। जिससे वह दिखाई न पड़े। बताया कि गुरुवार को लालमणि का भतीजा सुनील तिवारी झाड़ी के पास गया तो उसने देखा की शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सुनील तिवारी की तहरीर पर प्रेमचन्द के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रेमचन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मोटिव पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।