फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight bighas of sugarcane crop burnt in Gonda

Gonda News: आठ बीघा गन्ने की फसल जली

Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eight bighas of sugarcane crop burnt in Gonda
गोंडा। धानेपुर में अज्ञात कारणों से आग लगने से आठ बीघा गन्ने की पेड़ी जलकर राख हो गई। लपटों ने पास में लगे बांस के बाग को भी चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र में बेलहरी के जोतिया गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग गांव के समीप पूरब दिशा में स्थित आम व बांस के बाग तक पहुंच गई। गांव के विनय तिवारी ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। गांव के रामकृपाल, अशोक तिवारी, रामेश्वर तिवारी, चंद्रभान तिवारी आदि की मदद से अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक समयदीन शुक्ल का डेढ़ बीघा, जगदंबा प्रसाद का डेढ़ बीघा, पारसनाथ तिवारी का पांच बीघा गन्ना जल गया। आम व बांस के बाग में लगे पेड़-पौधे भी झुलस गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed