फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education,iltrate

Gonda News: जिले में अभी भी 11 हजार निरक्षर, अब चलेगा अभियान

Fri, 30 Dec 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
education,iltrate
गोंडा। जिले में अभी भी 11 हजार लोग ऐसे हैं, जो पढ़ना लिखना नहीं जानते। इनको साक्षर बनाने के लिए एक बार फिर से शिक्षा विभाग अभियान चलाने की तैयारी की है। इन लोगों को हस्ताक्षर बनाने को बताया गया था। 2018 में भारत साक्षर मिशन बंद होने से हस्ताक्षर करना भूल गए।
विज्ञापन

जिले में साल 2014 में भारत साक्षर मिशन से निरक्षरों को साक्षर करने की पहल शुरू की गई थी। उस समय दो हजार प्रेरकों को दो- दो हजार रुपये मानदेय पर नियुक्त किया गया और उन्होंने साक्षरता मुहिम चलाई। योजना को आगे बढ़ते, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। बिना प्रेरकों को कोई जानकारी दिए ही योजना बंद कर दी गई। उस समय चार साल के अभियान में करीब 50 हजार लोगों को विभाग के प्रेरकों ने साक्षर किया था। चार साल बाद अब एक बार फिर विभाग ने सर्वे कराया।
विज्ञापन

10 निरक्षर पर एक स्वयं सेवक
जिले में 10 निरक्षरों पर एक स्वयं सेवक की तैनाती की जाएगी। विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों से उत्साही युवकों को स्वयं सेवक बनाने को कहा गया है। जिले में 1100 ऐसे युवकों को स्वयं सेवक बनाना है जो बिना मानदेय के लोगों को साक्षर कर सके। जिला समन्वयक विनोद जायसवाल का कहना है कि सभी बीईओ से सूची मांगी गई है, उनको प्रशिक्षित कर अभियान शुरू किया जा सके। इसी महीने यह अभियान शुरू होना है। इससे तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें साक्षर किया जाना है उनके लिए स्वयं सेवकों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी महीने स्वयं सेवकों का चयन कर लिया जाएगा।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed