फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

पदोन्नति न होने से तीन सौ स्कूल प्रधानाध्यापक विहीन

Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की कमी से कई तरह की दिक्कते हो रही हैं। प्रधानाध्यापक की कमी से स्कूलों की कई तरह की सूचनाओं के अपडेट नही हो पा रहे हैं। हाल यह है कि प्रधानाध्यापक का प्रभार सहायक अध्यापकों को ही सौंप रखा गया है। पदोन्नति न होने से तीन सौ स्कूलों में प्रधानाध्यापक ही नहीं है। विभाग की ओर से पदोन्नति की कार्रवाई नही की जा रही है। अधिकारियों की मानें तो शासन स्तर से आदेश जारी होने पर पदोन्नति होगी।
विज्ञापन

जिले में 3100 परिषदीय स्कूल में वैसे तो कई स्कूलों में प्रधानाध्यापक का प्रभार सहायक अध्यापकों के पास है। जिससे कार्य में दिक्कतें तो आ ही रही हैं। करीब एक हजार से अधिक शिक्षक छह साल की सेवा पूरी करके इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के होने से पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है। तीन सौ स्कूलों में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति न होने से दोहरा नुकसान हो रहा है। एक तो पढ़ाई प्रभावित है वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को मिलने वाला लाभ भी नही मिल पा रहा है। शासन में पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित है, अभी तक आदेश नही हो रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के जिम्मे होते हैं कई कार्य
परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के जिम्मे कई तरह के काम हैं। 14 तरह के रजिस्टरों का रख रखाव करना होता है। आनलाइन फीडिंग के साथ ही हर महीने स्कूलों की सूचनाएं भेजना। एमडीएम की व्यवस्था देखना। इसके साथ ही स्कूलों की साफ- सफाई के साथ ही बच्चों को संसाधन उपलब्ध कराना। अब ऐसे में अगर प्रधानाध्यापक का प्रभार सहायक के पास रहेगा तो पढ़ाई पर सीधा असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के पदोन्नति की कार्रवाई शासन स्तर से आदेश मिलने पर की जाएगी। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है, आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विनय मोहन वन, एडी बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed