फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education,Basic school,books

Gonda News: परिषदीय स्कूलों को इस बार मार्च में ही मिल जाएंगी किताबें

Sat, 31 Dec 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
education,Basic school,books
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में किताब वितरण की तैयारी मार्च में ही पूरी हो जाएगी। दो जनवरी तक बीएसए किताबों का ब्यौरा भेज देंगे। जिससे जो किताबें वितरित होनी हैं, वह समय से मिल जाएं। बीत रहे सत्र में सितंबर तक किताबों का वितरण ही होता रहा है। माना जा रहा है कि इसके पीछे कोविड संकट के कारण तैयारी नहीं हो पाई और फिर यूक्रेन युद्ध से प्रकाशकों को कागज मिलने में दिक्कत हुई। जिसके कारण आपूर्ति पिछड़ गई थी। इससे विभाग को अप्रैल में पुराने छात्रों से किताबें एकत्र करके वितरित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार किताबों के वितरण में देरी न हो इसके लिए दिसबंर में ही तैयारी हो गई है। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लागू किया जाएगा। जिसकी आपूर्ति एनसीईआरटी से होगी। इसके अलावा कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को 2023- 24 में निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी माध्यम की किताबें समय से खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रकाशकों को पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाओं का क्रय आदेश दो जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्च तक पहुंच जाएंगी किताबें
जिले के 2611 स्कूलों के चार लाख 26 हजार छात्रों की किताबें पहली अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएंगी। शासन ने प्रकाशक तय करके पुस्तकों की आपूर्ति के लिए 28 दिसंबर 2022 से 90 दिन का समय दिया गया है। यानी मार्च 2023 तक आपूर्ति करनी होगी। जबकि कार्य पुस्तिकाओं की आपूर्ति भी अप्रैल में कर दी जाएगी। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों व सहायता प्राप्त मदरसों में पड़ रहे बच्चों को निशुल्क किताबें व कार्य पुस्तिकाएं मुहैया होंगी। पुस्तकों की आपूर्ति के बाद जिले में उनके भंडारण व विद्यालय के वितरण के लिए ढुलाई आदि के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी शुरू
किताबों के वितरण की तैयारी शुरू कर दी गई है, सभी ब्लाकों से रिपोर्ट ली जा रही है। इसके आधार पर दो जनवरी को वास्तविक छात्र संख्या के आधार पर किताबों की आपूर्ति का क्रय आदेश जारी कर दिया जाएगा। अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed