फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Each beneficiary will light two lamps at home.

जिले में भाजपा चार लाख सदस्य बनाएगी

Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Each beneficiary will light two lamps at home.
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंगलवार को आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श के लिए बैठक की गई। भाजपा जिला संगठन प्रभारी एमएलसी अवनीश कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप व संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के हर एक लाभार्थी के घर-घर जाकर दो दो दीपक जलाने हैं।
विज्ञापन

अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि 29 अक्टूबर को लखनऊ में देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है। जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित सभी शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी को प्रतिभाग करना है। गृहमंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

गोंडा जिले को 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आ रहे हैं। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्ष को अपने अपने मंडल से लाभार्थियों को भेजने की व्यवस्था को देखना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दीपावली को हम सभी मिलकर इस बात की व्यवस्था तय करेंगे कि जनपद के हर एक लाभार्थी के घर-घर जाकर दो दो दीपक जलाने हैं। एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हर बूथ पर प्रारंभ होना है।
इसमें प्रत्येक बूथ पर नव मतदाता फार्म भरकर हर रविवार को बीएलओ को जमा करना है। बताया कि 11, 12,13 नवंबर को जिले के समस्त 33 मंडलों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने बताया कि हम संगठन द्वारा दिए गए हर कार्य को करने के लिए तैयार हैं।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि बैठक में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, कटरा विधायक बावन सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश नारायण तिवारी, सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र सहित जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed