फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-rickshaw will run on the prescribed route only

अब निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा, जारी होगा रूट परमिट

Sun, 19 Sep 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will run on the prescribed route only
गोंडा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए अब प्रशासन ई-रिक्शा पर लगाम लगाने जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग ने शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके बाजार, बस व रेलवे स्टेशन समेत मुख्य चौराहों पर ई-रिक्शा से लगने वाले जाम को देखकर ई-रिक्शा के रूट निर्धारण का निर्णय लिया है। अब निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चलेगा। ई-रिक्शा चालकों रूट परमिट जारी किया जाएगा। आरटीए की बैठक में रूट तय किया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में 923 ई-रिक्शा का पंजीयन किया गया है। इसमें 400 ई-रिक्शा कब्साई क्षेत्र के लिए पंजीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 523 ई-रिक्शा का शहरी क्षेत्र में संचालन करने के आवेदन पर पंजीयन किया गया है। कस्बाई क्षेत्र के ई-रिक्शा भी शहर में ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर बाजारों समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाम लगने लगा है। बड़ी संख्या में ई रिक्शा के आवागमन से यातायात की समस्या बरकरार है। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया है। अक्तूबर माह में आरटीए की बैठक में ई-रिक्शा का रूट तय किया जाएगा। ई-रिक्शा चालकों को रूट परमिट भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा मालिकों ने कस्बाई क्षेत्र में संचालन दिखाकर ई-रिक्शा का पंजीयन करा लिया है। तकरीबन 400 ई-रिक्शा मालिकों ने कस्बाई क्षेत्र में संचालन दिखाकर पंजीयन कराया है। लेकिन ई-रिक्शा शहरी क्षेत्र में सवारियां ढो रहे हैं। शहरी के क्षेत्र के मिलाकर ई-रिक्शा की संख्या अधिक हो गई। शहर में चौराहों व बाजारों में जाम लग रहा है।

आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में अक्तूबर माह में आरटीए की बैठक होगी। जिसमें ई-रिक्शा के कारण चौक चौराहों समेत बाजारों, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन के पास लगने वाले जाम से निपटने के लिए ई-रिक्शा का रूट तय किया जाएगा। रूट तय होने के बाद ई-रिक्शा चालकों को रूट परमिट जारी किया जाएगा। रूट के हिसाब से चालक ई-रिक्शा को उसी रूट पर चला सकेंगे। जिस रूट का उनके पास परमिट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed