{"_id":"5db47dc08ebc3e013c6cd1f1","slug":"drug-trader-dies-in-road-accident-gonda-news-lko4891127187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दवा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक के भाई व दवा व्यापारी की शनिवार मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन गोंडा लखनऊ हाइवे पर हुआ। बस ने मोटरसाइकिल सवार दवा व्यापारी को टक्कर मार दी जिसमें वह अनियंत्रित होकर गिर गए। सिर पर सामने बस का चक्का चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।
मामला निर्माणाधीन गोंडा जरवल फोरलेन से जुड़ा है। नगर दवा व्यापारी दिनेश कुमार उर्फ दद्दन मिश्रा 56 वर्ष अपने रिश्तेदार शिवम मिश्रा के साथ बाइक से ससुराल पंचमरी से करनैलगंज आ रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास वे जैसे ही जहंगिरवा रेलवे गुमटी से आगे निकले करनैलगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे व्यापारी दिनेश मिश्र रोड पर गिर गए उनके सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों ने सूचना भंभुवा पुलिस चौकी को दी साथ ही बस का नंबर भी नोट कर लिया। बस चालक बस सहित भागने में कामयाब रहा। एसएसआई बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।