फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drone cameras will monitor city

ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी

Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
अब शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में रैली, धरना-प्रदर्शन से लेकर आपराधिक गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे के जरिए पुलिस निगरानी करेगी। ड्रोन कैमरे से पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही त्वरित कार्रवाई भी कर सकेगी। मंगलवार को पुलिस लाइन में ड्रोन कैमरे के डिमांस्ट्रेशन के दौरान एसपी प्रदीप कुमार यादव ने ये बात कही।
विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से संवेदनशील मतदान केंद्रों, यातायात व भीड़ वाले स्थानों पर जहां आम कैमरे व पुलिसिंग की व्यवस्था नहीं हो सकती वहां भी निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन


ये कैमरा हवा में रहकर वीडियो क्लीपिंग व फोटो के माध्यम से निगरानी रखेगा। ये जमीन से दो से तीन सौ मीटर की ऊंचाई पर रहकर और एक किलोमीटर रेंज पर निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एएसपी आरके सिंह, सीओ डॉ. राजेश तिवारी, उपनिरीक्षक बीएन सिंह, ड्रोन कैमरा आपरेटर सुयश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ड्रोन कैमरा रिमोट से चलने वाला वर्गाकार यंत्र है, जिसके चारों कोने पर सीसी कैमरे व छोटे-छोटे पंखे लगे होते हैं। ड्रोन कैमरे के उड़ान के लिए बैटरी से संचालित मोटर लगा होता है।

ड्रोन में लगे बैटरी सिग्नल रिपोर्ट पर दर्शाता है। ये जिस जगह निगरानी पर लगाया जाता है वहां की वीडियो की रिकार्डिंग चिप में होती है और वेब के जरिए उस स्थान का लाइव कवरेज करता है।


ड्रोन कैमरा आधुनिक सुविधाओं से लैस होने से ये जाड़ा गर्मी, बरसात सहित दिनरात का विजन आसानी से कैप्चर कर सकता है।

ड्रोन कैमरे के चलाने व इससे तैयार वीडियो की देखरेख के लिए पुलिस लाइन में ड्रोन सेल गठित होगी। इसके लिए छह पुलिसकर्मियों को ड्रोन कैमरा चलाने व अन्य बारीकियों का प्रशिक्षण दिलाने दिल्ली भेजा जायेगा।

एक समय में दो जवान सेल में लगाए जाएंगे। एक कैमरा चलाने व दूसरा लैपटॉप पर वीडियो क्लिप की देखरेख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed