{"_id":"644eb0d69f3267337705b9a2","slug":"drizzle-brought-relief-from-the-heat-gonda-news-c-13-1-209983-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बदली और बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बदली और बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के रगड़गंज चौराहे पर बारिश का दृश्य। - संवाद
गोंडा। मौसम में रविवार को हुए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। सुबह से ही बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बदली व बूंदाबांदी के चलते मौसम खुशनुमा हो गया।
कई दिन से पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई है। रविवार को छुट्टी के दिन लोग घरों से निकले और सुहाने मौसम का आनंद उठाया। मामूली बारिश की वजह से फसलों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसान आस लगाए बैठे हैं कि यदि बारिश हो जाए तो खेतों की जोताई करा दें।
बेलसर में रविवार को एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई। बरसात बहुत धीमी होने के कारण यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। वजीरगंज क्षेत्र में सुबह 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का एहसास भी हुआ। तेज हवा चलने से आम के फल टूटकर गिर रहे हैं। अन्य किसी फसल को अभी कोई नुकसान नहीं है। तरबगंज क्षेत्र में भी दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम ठंडा होने के चलते लोगों की चहल-पहल देखी गई। मनकापुर क्षेत्र में भी हल्की फुहारें गिरीं। मौसम खुशनुमा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ स्थानों पर किसानों के भूसे और गेहूं का नुकसान हुआ है।