फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drivers under 18 years of age will not get petrol

Gonda News: 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Tue, 18 Feb 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Drivers under 18 years of age will not get petrol
गोंडा। जिले में अब 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर यह फैसला किया है। इस संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिना हेलमेट वालों को किसी भी सूरत में पेट्रोल न दिया जाए। आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थानों व अभिभावकों की भी है। ऐसे में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाय।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया जाय। वहां पर दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से प्रचार किया जाय। अब तक किए गए प्रयासों का सत्यापन भी कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एआरटीओ, पुलिस तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम का सख्ती से पालन होना चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एडीएम आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, सीओ सिटी आनंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed