फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drew a crowd of devotees at temples

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drew a crowd of devotees at temples
पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
जेठ के दूसरे मंगलवार को पवन सुत संकट मोचक हनुमान जी की आराधना के लिए भोर से ही हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में बेगि हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो व हनुमान चालीसा सहित अन्य स्तुतियां गूंजती रहीं। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिन भर हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसी तरह नगर के दुखहरणनाथ मंदिर के बगल स्थित नई हनुमानगढ़ी व मालवीयनगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी पर दिन भर हनुमान चालीसा सहित अन्य स्तुतियां गुंजायमान रहीं।
विज्ञापन


मारुति नंदन के दरबार में हाजिरी लगाने व उन्हें रिझाने के लिए युवा, वृद्ध के साथ महिलाओं में भी खासा उत्साह रहा। नगर के ठाकुरद्वारा सहित अन्य कई स्थानों पर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजेद्र श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, रामेंद्र श्रीवास्तव, विशाल ने श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं, आवास विकास कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। बड़गांव पुलिस चौकी पर हनुमान जी सामूहिक आरती हुई, जिसमें सपा नेता सूरज सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजू, राबिन,ओमी, जुगुल किशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  

जेठ के दूसरे मंगलवार को जिले में श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा। नगर के अंबेडकर चौराहे पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की तरफ से कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को पूड़ी व सब्जी बांटी।

इसके अलावा ठठेरी बाजार में सोनू, मोनू ने स्टाल लगाकर प्रसाद बांटे। अफीम कोठी,, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तिराहे,  दुखहरणनाथ मंदिर, महिला अस्पताल तिराहे पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार में इटियाथोक रोड पर मेहनौन के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार पांडेय व गन्ना समिति उपाध्यक्ष बलरामपुर  चंद्रभान पांडेय अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अंशू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।


पड़रीकृपाल ब्लॉक के जयनगरा में चंटू बाबा मंदिर पर लल्लू पाठक, गुड्डू पांडेय, पप्पू तिवारी, हनुमंत लाल पाठक आदि श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। वहीं नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह ने स्टाल लगाकर राहगीरों को फल वितरित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed