{"_id":"6980e546ac15c8b3f60e0caa","slug":"dr-beena-became-the-acting-principal-gonda-news-c-100-1-gon1001-151455-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डॉ. बीना बनीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डॉ. बीना बनीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य
Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
डॉ. बीना।
- फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
गोंडा। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के पहले प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने काे तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवा विस्तार नहीं मिला। सोमवार को उन्हें औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर शासन ने बॉयोकेमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर डॉ. बीना सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है।
डॉ. कोटास्थाने को जनवरी 2023 में तीन साल की संविदा पर मेडिकल कॉलेज का पहला प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज ने एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के सभी मानकों को पूरा करते हुए लेटर ऑफ परमीशन (एलओपी) हासिल किया, जिससे यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो सकी। यही नहीं, उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो बैच सफलतापूर्वक संचालित किए गए। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रारंभिक दौर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया में समन्वय और शैक्षणिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।