फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dpro office attached ado panchayat

एडीओ पंचायत डीपीआरओ कार्यालय से अटैच

Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह एडीओ पंचायत डीपीआरओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। एडीओ पंचायत के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद लापरवाह एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव को एडीओ पंचायत का प्रभार सौंपा गया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह ने गैसड़ी ब्लॉक के एडीओ पंचायत मकसूदुलहक सिद्दीकी को लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत राज विभाग के कार्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत सरकारी योजनाओं केे कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। एडीओ पंचायत के लापरवाही से ब्लॉक के तमाम ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई सहित प्रसाधन घरों का निर्माण भी लक्ष्य के अनुरूप अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार निर्देश देने के बावजूद एडीओ पंचायत ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। क्षेत्र के लोग लगातार एडीओ पंचायत के खिलाफ डीएम से शिकायत कर रहे थे। लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया।


डीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर पंचायती राज विभाग कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। शासन की रिपोर्ट के आधार एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने यह भी बताया कि गैसड़ी ब्लॉक के एडीओ पंचायत का प्रभार ग्राम पंचायत सचिव सुरेश कुमार चौधरी को दिया गया है। कार्यवाहक एडीओ पंचायत को शासकीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed