फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dowry harassment case against five persons including husband

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 24 Feb 2016 11:00 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ  दहेज की मांग करने, मारपीट करने व पति पर दूसरी शादी कर लेने का आरोेप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के मजरा अयोध्यापुर निवासी जहारा ने धानेपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि चार साल पहले उसकी शादी इम्तियाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोेग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जहारा का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके पति इम्तियाज ने दूसरी शादी कर ली। इसका विरोध करने पर उसके पति इम्तियाज, श्वसुर सिराज खां, सास खुशबुन्निसा, ननद गजाला व देवर आफाक खां ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को धानेपुर थाने पहुंची विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जिस पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ  मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed