{"_id":"6192992ec5e9ac4c5c502804","slug":"doctor-is-missing-for-ten-months-without-notice-gonda-news-lko6045866141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस महीने से बिना सूचना गायब मिली डॉक्टर, काईवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस महीने से बिना सूचना गायब मिली डॉक्टर, काईवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालपुर, नहवा परसौरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरांव का औचक निरीक्षण किया।
सीडीओ को निरीक्षण में तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गंदगी तथा झाड़ियां उगी हुई मिलीं और मेडिकल अफसर ड्यूटी से नदारद मिले। जिस पर नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए हैं।
पीएचसी बालपुर में मेडिकल अफसर डॉ. आकांक्षा विगत फरवरी माह से मेडिकल पर बताई गईं। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को आदेशित किया है कि मेडिकल बोर्ड गठित डॉ. आकांक्षा के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवा में सिर्फ फार्मासिस्ट उपस्थित मिला। उसके द्वारा सीडीओ को कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। वहां पर निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि डाक्टर लंबी छुट्टी पर है। सीडीओ ने जांच कर कार्यवाही के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
नहवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में पाया गया। बरांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पर अस्पताल में बेहद गंदगी पाई गई। शौचालय, पेयजल की व्यवस्था बेहद खराब पाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए निर्देशित किया है कि अगले 15 दिनों के अंदर स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराते हुए वहां पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति कराई जाय।
इसी प्रकार खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशि दिए हैं कि वे पीएचसी परिसर में झांड़-झंखाड़ आदि को कटवाकर साफ कराएं तथा जर्जर भवनों की मरम्मत क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराने की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कराएं।