{"_id":"2a8d5bc979820bf35eabbb5c5817afe5","slug":"do-not-talk-on-the-mobile-while-driving-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय मोबाइल पर न करें बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय मोबाइल पर न करें बात
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र रुपईडीह में मंगलवार को क्षेत्र के 12 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
रैली के पूर्व करनैलगंज क्षेत्राधिकारी एस हम्द ने छात्र-छात्राओं को श्याम पट पर यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प भी दिलाया।
खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कदापि न करें, यह अपने तथा दूसरों दोनों के लिए घातक है।
जरा सी जल्दबाजी बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है, इसलिए सड़क पर धैर्य के साथ चलें। चौकी प्रभारी रतन पांडेय ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
कौड़िया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट, राजकुमार सिंह, अवधेश त्रिपाठी, नीलम वर्मा, शालिनी सिंह आदि के सहयोग से निकली रैली में छात्र-छात्राएं यातायात जागरूकता संबंधी नारों की तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।