फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not give your ATM card to anyone close to you

साइबर अपराध से बचाव के पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 24 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Do not give your ATM card to anyone close to you
गोंडा। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को साइबर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ सदर व साइबर विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम की अध्यक्षता में समस्त थानों के उपनिरीक्षक और आरक्षियों को साइबर विशेषज्ञों ने साइबर ठगों द्वारा किए जा रहे विभिन्न तरह के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

अनजान नंबर से काल आने पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। अपराधी आजकल सिम स्वैप कर बैंक खाते से पैसा निकाल ले रहे, जिसमें कॉल करके कस्टमर को बताया जाता है कि ये कॉल कस्टमर केयर की तरफ से हैं। नेटवर्क प्रॉब्लम है जिसे अपडेट करने के लिए यूजर से कोई बटन (नंबर की) दबाने को कहा जाता है और आपका सिम स्वैप हो जाता है। ऐसे कॉल से बचें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे कस्टमर केयर के नम्बर-155260 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना एटीएम कार्ड किसी भी अन्य व्यक्ति को कदापि न दे और न ही किसी से सहायता ले। एटीएम बूथ के अंदर पैसा निकालते समय पिन हमेशा अपनी हथेली से छिपाकर ही डाले। जब भी पैसा निकालने जाये किसी अंजान व्यक्ति को बूथ के अंदर प्रवेश न करने दे। एटीएम वहीं प्रयोग करे जहां गार्ड मौजूद हो।
कार्ड स्वैप मशीन का प्रयोग स्वयं करें। किसी अन्य व्यक्ति को स्वैप करने के लिए न दे। शापिंग मॉल, होटल, पेट्रोल पम्प पर इस्तेमाल करते समय हिडेन कैमरा का विशेष ध्यान रखें। स्वैप मशीन के अलावा किसी अन्य डिवाईस पर कार्ड स्वैप न करे।

अपराधी अंगूठे का क्लोन बनाकर के पैसा निकाल ले रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अंगूठा किसी भी फार्म पर लगाकर मत दें। ग्राहक सेवा केन्द्र पर आधार पेमेंट के माध्यम से पैसा निकालते समय अपने अंगूठे का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, नयी सिम लेने के लिए कई बार फिंगर स्कैन न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed