फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not accept hospitality from anyone polling personnel

Gonda News: किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें मतदान कार्मिक

Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Do not accept hospitality from anyone polling personnel
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में कार्मिकों को प्रशिक्षण के साथ ही सर्तक भी किया जा रहा है, जिससे मतदान के समय किसी तरह से सवाल न उठ सके। बूथ पर ही डिनर व लंच की व्यवस्था निर्वाचन विभाग ने कर ली है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्व है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को हिदायत दी गई कि मतदान के दिन ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ करें। किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। इसके साथ ही जिन स्कूलों में मतदान होगा, वहां की रसोइयों को कर्मियों के नाश्ता आदि के प्रबंध के लिए भी लगाया जाएगा। निकाय चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण का कहना है कि तैयारी पूरी की जा रही है। मतदान कर्मियों को सतर्कता से संबंधित बुकलेट भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा पोलिंग पार्टी की रवानगी के दिन भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 10 निकायों में 10 पिंक बूथ बनाने की तैयारी की गई है, जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं होंगी। महिला कर्मियों को विकास भवन सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिंक बूथ पर मतदान के दौरान बेहतर प्रबंध रहेगा। इन बूथों को मॉडल बनाया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाएं मतदान करें, इस पर जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed