{"_id":"ac233c9fb930075e7f17478047f285ac","slug":"dm-took-stock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने लिया जायजा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ मंगलवार को 13 अक्टूबर को तहसील सदर के पांच ब्लाकों में होने जा रहे द्वितीय चरण के चुनाव के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिगर मेमोरियल कॉलेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह को दिए।
यह भी आदेश दिए कि बिना अनुमति अथवा बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर विभागीय कार्यवाही भी की जाए।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी, जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक, गांधी आदर्श विद्यालय खरगूपुर में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी तथा पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान एसपी गोंडा अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।