फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM sought report from BSA on teacher problems

शिक्षक समस्याओं पर जिलाधिकारी ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
DM sought report from BSA on teacher problems
गोंडा। शिक्षकों की समस्याओं पर उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट किया। शिक्षकों ने निर्वाचन ड्यूटी फीड न होने पर वेतन न दिए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने इस पर बीएसए रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी रुपईडीह के मामले पर अब तक रिपोर्ट न देने पर जवाब मांगा है। संगठनों की ओर से बताई गई समस्याओं पर बिंदुवार कार्रवाई करके रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने पंचायत निर्वाचन कार्य में शिक्षकों तथा नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं के ड्यूटी फीडिंग लगभग पूर्ण होने की बात करते हुए माह जनवरी 2021 का वेतन तत्काल निर्गत किए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने अंतर जनपदीय शिक्षक स्थानांतरण के फलस्वरूप एकल तथा बंद प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति तथा लगभग 14 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया।
संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त शिक्षकों का अंतिम भुगतान होने से पूर्व लेखा पर्ची दिए जाने तथा नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखीय सत्यापन, वेतन भुगतान, सेवा पुस्तिका निर्माण तथा मानव संपदा आईडी जेनरेट किए जाने की मांग किया।

संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमा शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी तथा ब्लाक मंत्री राजेश तिवारी रहे। पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed