फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM,rout diversion

कांवड़ियों की सुविधा के लिए कर लें तैयारी

Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM,rout diversion
फोटो-12-गोंडा के करनैलगंज सरयू नदी के घाट का निरीक्षण करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कजरी तीज मेले के मद्देनजर सरयू घाट एवं करनैलगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडी नाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां पर खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने कजरी तीज मेले में सरयू घाट पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी स्तर की सुविधाएं रैंप, सीढ़ी, पेयजल, शौचालय और स्नान के लिए नदी में सुरक्षा के उपाय करने की बता कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रसिद्ध बनखंडी नाथ महादेव मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों की भीड़ होने पर होने वाली असुविधाओं को देखा। परिसर को साफ कराने एवं पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ में उप जिलाधिकारी हीरालाल, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व मंदिर के महंत सुनील पुरी मौजूद रहे। मंदिर से वापस आते समय जिलाधिकारी ने सकरौरा ग्रामीण में स्थापित महर्षि पतंजलि पालीटेक्निक का निरीक्षण किया। जहां खामियां अधिक पाई गईं। संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। शाम को डीएम व एसपी आकाश तोमर ने खरगूपुर स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर का निरीक्षण करके संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी 30 अगस्त को पड़ने वाले क्षेत्र के सबसे बड़े मेले कजरी तीज को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुझाव लिए गए। कजरी तीज पर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए 28 अगस्त की शाम से सरयू नदी से जल भरना शुरू करेंगे। उपजिलाधिकारी हीरालाल ने स्थानीय लोगों, धार्मिक समितियों व संस्थाओं के साथ ही नगर पालिका, बिजली, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, पुलिस, स्वास्थ्य, रेलवे, पंचायत व विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। शांति व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती व नदी में बैरीकेडिंग, जल पुलिस, पीएसी की तैनाती, रेल यातायात में कासन व ट्रेनों के ठहराव, रूट डायवर्जन, तीन दिनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप लगाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि सभी तैयारियां 27 अगस्त की शाम तक पूर्ण करा ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात
जिले के सबसे बड़े मेले कजरी (हरतालिका) तीज को लेकर तीन दिनों तक गोंडा से जरवल फोरलेन मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि कांवड़िये कटरा-कौड़िया मार्ग होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर एवं सरयू घाट से कस्बा करनैलगंज-बालपुर होते हुए गोंडा के दुखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक व पूजन अर्चन करते हैं। इन दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ होने से दोनों मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया जाता है। 28 अगस्त की शाम छह बजे से 30 अगस्त शाम छह बजे तक लखनऊ से करनैलगंज होते हुए गोंडा जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए जरवल से कैसरगंज व बहराइच होकर गोंडा के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रयोग किया जाएगा। गोंडा से लखनऊ से जाने के लिए बहराइच-कैसरगंज होकर वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed