{"_id":"632ca9c9e40af672a7298a70","slug":"dm-meeting-warning-aganbadi-cdpo-gonda-news-lko6496223187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी रिपोर्टिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक करते डीएम। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने पोषण समिति की बैठक में खराब प्रगति वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को उचित पोषण के लिए जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सीडीपीओ और सुपरवाइजर फील्ड में निकलना शुरू कर दें, सिर्फ कागजी रिपोर्टिंग करने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ व सुपरवाइजर फील्ड में निकलकर बच्चों का वजन कर उनकी लंबाई के अनुसार उन्हें श्रेणीबद्ध करने में जुट जाएं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका तैयार करवा दें। अतिकुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी की जाए, जरूरी होने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाय। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्र, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।